फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 WC: 'याद रख, हारेंगे पर...', अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इस खिलाड़ी की ऑनफील्ड बात ने जीता फैंस का दिल

Mon, 12 Feb 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)।

सार

दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया 174 रन पर सिमट गई। हालांकि, इस बीच भारत के एक खिलाड़ी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मुरुगन और नमन - फोटो : Star Sports Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ एक साल के अंदर भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक और सपना टूट गया। आठ महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने सीनियर और जूनियर स्तर को मिलाकर आईसीसी टूर्नामेंट के तीसरे फाइनल में भारतीय टीम को शिकस्त दी। इनमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023, वनडे विश्व कप फाइनल 2023 और अब अंडर-19 विश्व कप फाइनल शामिल है।
विज्ञापन

एक भारतीय खिलाड़ी का वीडियो हो रहा वायरल

दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया 174 रन पर सिमट गई। हालांकि, इस बीच भारत के एक खिलाड़ी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने मैच के दौरान ऑनफील्ड कुछ ऐसा कहा जिसने फैंस के दिल में जगह बना ली।

नमन तिवारी ने मुरुगन अभिषेक से कही यह बात

254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। 31.5 ओवर में टीम इंडिया ने 122 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। आदर्श सिंह ने 77 गेंद में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, मुरुगन अभिषेक ने 46 गेंद में 42 रन की पारी खेली। जब वह नमन तिवारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टंप माइक में नमन की आवाज कैद हुई। उन्होंने मुरुगन से कहा- 'याद रख, हारेंगे पर सीख के जाएंगे।' नमन की इस बात को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तारीफ भी हो रही है। लोगों का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने उम्र से परे जाकर परिपक्वता दिखाई।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

बात करें मैच की तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 253 रन बनाए थे। हरजस सिंह ने 55 रन, कप्तान ह्यू वेबगेन ने 48 रन, ओलिवर पीक ने 46* रन और हैरी डिक्सन ने 42 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय पारी 43.5 ओवर में 174 रन पर ढह गई। आदर्श और मुरुगन के अलावा मुशीर खान ने 22 रन और नमन तिवारी ने 14* रन बनाए। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें