फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Asia Cup: उदय सहारन को मिली भारतीय टीम की कमान, 10 दिसंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Sat, 25 Nov 2023 08:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सौम्य कुमार पांडे को 15 सदस्यीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम आठ बार की चैंपियन है और इस तरह से वह इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। 
विज्ञापन
उदय सहारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदीयमान बल्लेबाज उदय सहारन संयुक्त अरब अमीरात में आठ दिसंबर से शुरू होने वाले एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत की अगुवाई करेंगे। पंजाब के 19 वर्षीय क्रिकेटर सहारन पिछले कुछ समय से चयनकर्ताओें का ध्यान खींच रहे थे। पिछले साल एंटीगा में अंडर-19 विश्व कप के दौरान जब भारतीय टीम कोविड की चपेट में आ गई थी, तब उन्हें बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


सौम्य कुमार पांडे को 15 सदस्यीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम आठ बार की चैंपियन है और इस तरह से वह इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। भारत को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 दिसंबर को आईसीसी अकादमी ओवल एक में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहु प्रतीक्षित मैच इसी स्थल पर 10 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच 12 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। प्रतियोगिता का फाइनल 17 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम: उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।
गैर ट्रैवलिंग रिजर्व: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें