फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Asia Cup: एक दिन में दो उलटफेर, भारत-पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर; बांग्लादेश-यूएई में होगा फाइनल

Fri, 15 Dec 2023 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टूर्नामेंट का फाइनल 17 दिसंबर को बांग्लादेश और यूएई के बीच दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान और भारत की टीमें ग्रुप ए में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर थीं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश पहले और यूएई दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 एशिया कप में शुक्रवार (15 नवंबर) को दो उलटफेर हुए। पहले सेमीफाइनल में यूएई ने पाकिस्तान को हरा दिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट का फाइनल 17 दिसंबर को बांग्लादेश और यूएई के बीच दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान और भारत की टीमें ग्रुप ए में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर थीं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश पहले और यूएई दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन


अरिफुल इस्लाम (94) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मारूफ मृदा (4/41) के प्रदर्शन से बांग्लादेश ने भारत को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत मुशीर खान (50) और मुरुगन अभिषेक (64) के अर्धशतकों के बावजूद 42.4 ओवरों में 188 पर सिमट गया। बांग्लादेश ने आसानी के साथ 42.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

भारत की खराब बल्लेबाजी
भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। आदर्श सिंह दो रन, अर्शिन कुलकर्णा एक रन, प्रियांशु मोलिया 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान उदय सहारन खाता भी नहीं खोल सके। सचिन दास ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन 22 गेंद पर तीन चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। अरावेली अवनीश खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन


इसके बाद सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने मुरुगन अभिषेक के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मुशीर और अभिषेक दोनों ने अर्धशतक जड़े। मुशीर 61 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन और अभिषेक 74 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे एक रन और नमन तिवारी 11 रन बनाकर आउट हुए। राज लिंबानी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से मारूफ मृधा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रोहनत बोरसोन और शेख जिबोन ने दो-दो विकेट लिए। महफुजुर रहमान को एक विकेट मिला।

पाकिस्तान-यूएई मैच में क्या हुआ?
पहले सेमीफाइनल में यूएई ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर फाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला तय किया। यूएई ने कप्तान अयान खान के 55 (57 गेंद) और सलामी बल्लेबाज अर्यांश शर्मा के 70 गेंदों में 46 रनों की बदौलत 193 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने उत्साहपूर्वक लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान को तीन गेंद शेष रहते 182 रन पर ऑल आउट कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें