फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 में होंगी 10 टीम: दो नई फ्रैंचाइजी के लिए मई में होगी नीलामी, अभी आठ टीम खेलती है

Sun, 14 Mar 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में खेलेंगी 10 टीमें - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के 15वें सीजन (आईपीएल 2022) में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने मई में नीलामी करने का फैसला किया है। दरअसल, शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित शीर्ष अधिकारियों ने इसको लेकर एक बैठक की। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'अगले साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इससाल मई के महीने तक नई फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी अलग-अलग चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है।'

बताते चले कि मौजूदा सत्र की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी। इस दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।
विज्ञापन


इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में होंगे। चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल 2021 में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि टीमें अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबले नहीं खेल पाएंगी यानि किसी भी टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलेगा। सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट में कुल 11 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे। इसमें दोपहर के मुकाबले 3:30 से शुरू होंगे जबकि शाम के मैच 7:30 से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें