फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया मामला : भाजपा ने सचिन वाजे के मुद्दे पर उद्धव सरकार को घेरा, नार्को टेस्ट कराने की मांग की

Sun, 14 Mar 2021 09:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • अंबानी मामले में महाराष्ट्र पुलिस अफसर सचिन वाजे गिरफ्तार
  • 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए की कार्रवाई
  • विस्फोटकों से भरी गाड़ी से जुड़े तार
  • कई अन्य मामलों में भी आरोपी है वाजे
विज्ञापन
सचिन वाजे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार रात पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया। वाजे की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

विज्ञापन


राम कदम ट्वीट किया, ''आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिया।क्या अब सचिन वाजे को बचाने का कुकर्म करने वाली शिवसेना नेतृत्व सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी?''
 

रामकदम ने कहा कि ऐसे कौन से नाम हैं, जिनको महाराष्ट्र सरकार बचाना चाहती हैं? नार्को टेस्ट कराया जाए जिससे शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आए
विज्ञापन


आरोप, कई और पुलिसकर्मी हो सकते हैं शामिल
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले मुंबई पुलिस के और पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सोमैया ने मुंबई पुलिस के अधिकारी की गिरफ्तारी न किए जाने पर सवाल उठाए थे।



बता दें कि एनआईए ने एंटीलिया मामले में सचिन वाजे को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एनआईए ने वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इससे सचिन वाजे की ओर से ठाणे की कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें