(सबसे निराशाजनक रहा लॉर्ड्स टेस्ट में फाइट नहीं करना। यह देखना बहुत ही निराशाजनक रहा। किसी बल्लेबाज में विश्वास नहीं दिखा।)
(कोहली अच्छे नहीं दिखे। चोट के कारण काउंटी नहीं खेल सके। ऐसा लगता है कि एक बार फिर दर्द से परेशान हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।)
(भारत के लिए खराब बल्लेबाजी का कोई आसान कारण नहीं दिखता। सर्वश्रेष्ठ होगा हम नियंत्रण करने वालों को नियंत्रित करें। टीम चयन और एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहिए, चाहे जो भी हो।)
(आदिल राशिद 13 सालों में इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने बिना बल्लेबाजी, बिना गेंदबाजी और एक भी कैच लिए बिना टेस्ट मैच जीता। इससे पहले गारेथ बैटी के साथ ऐसा हुआ था। 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ लॉर्ड्स में बैटी विजेता टीम का हिस्सा थे जबकि उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और एक भी कैच नहीं लिया।)