एफबी पर दोस्ती के बाद मैसेंजर और व्हाटसएप पर दोनों बात करने लगे। युवती पोलैंड और जर्मनी के नंबर से यूरोपियन लहजे में बात करती थी, लिहाजा रामसेवक ने उस पर विश्वास कर लिया। पिछले माह युवती ने एक गिफ्ट भेजने की बात कही।
कुछ दिन बाद दिल्ली से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग का बताते हुए पार्सल दिल्ली आकर छुड़वाने को कहा। पैकेज का वजन करीब आठ किलोग्राम बताते हुए कस्टम ड्यूटी चुकाने को कहा गया।
उसे बताया गया कि पैकेज में करीब 70 हजार डॉलर हैं, जिसको छुड़वाने के लिए उसे कई सारे टैक्स चुकाने पड़ेंगे। इसके बाद उससे विभिन्न खातों में करीब 14.02 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन पार्सल उसके हाथ नहीं आया। ठगी का अहसास होने पर उसने जांच पड़ताल शुरू की तो ऐसे किसी पार्सल के हवाई अड्डे पर न होने की बात पता चली।
जांच में एक बैंक खाता कानपुर का एवं दो अन्य खाते दिल्ली एवं नोएडा के मिले। उसके बाद पीड़ित ने शनिवार को धूमनगंज थाने में अनीता शर्मा, एमएस राज इंटरप्राइजेज, संजय गुप्ता, लल्लू मवामा आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी मामले की शिकायत की है।