फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'

Mon, 11 Dec 2017 03:32 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
trent bolt - फोटो : twitter
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हेमिल्टन पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान कीवी टीम ने मैच में शिकंजा कस लिया है। न्यूजीलैंड ने कैरीबियाई टीम को 444 रन का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 2 विकेट गंवाकर 30 बना चुका है और अब इस मैच को जीतने के लिए 414 रन चाहिए। 
विज्ञापन


इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसे देकर किसी के मुंह से भी निकल जाएगा 'ओ माय गोड'। दरअसल दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपनी ही गेंदबाजी में ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ। 

बोल्ट ने ये कमाल का कैच वेस्टइंडीज की पहली इनिंग के 14वें ओवर की 5वीं बॉल लिया। बोल्ट के सामने कैरीबियाई बल्लेबाज शिमरेन हेट्मर थे और हेट्मर ने बोल्ट की लेंथ बॉल को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बॉल थोड़ी देर हवा में रही और बोल्ट ने उसे चिड़िया की तरह उड़कर एक हाथ से लपक लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

टीवी पर मैच देखने के दौरान तो पहली बार में समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या, लेकिन जब रिप्ले देखा तो समझ आया की बोल्ट ने कितना शानदार कैच पकड़ा है। बोल्ट ने इस कैच को पकड़ने के लिए 0.35-0.4 सेकंड का वक्त लिया। 
विज्ञापन


यहां देखिए ट्रेंट बोल्ट का वो कमाल का कैच- 
  We'll just leave this here 👇 Trent Boult AGAIN on @skysportnz #NZvWI pic.twitter.com/Xjyni5JmCI — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 10, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें