फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travis vs Sehwag: 'बेहूदा सवाल...', ट्रेविस हेड की तुलना वीरेंद्र सहवाग से करने पर भड़के अजय जडेजा, कही यह बात

Tue, 05 Dec 2023 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार अजय जडेजा उस समय भड़क गए जब उनसे एक फैन ने यह पूछा कि क्या ट्रेविस हेड वीरेंद्र सहवाग की तरह हैं?
विज्ञापन
अजय जडेजा ने ट्रेविस हेड की सहवाग से तुलना पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की शानदार भूमिका रही थी। इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने 120 गेंद में 137 रन की पारी खेली थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 241 रन के लक्ष्य को महज 43 ओवर में हासिल कर लिया था। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को अपना छठा एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप खिताब दिलाया। ट्रेविस हेड ने छह मैचों में 329 रनों के साथ टूर्नामेंट को समाप्त किया और गेंद से भी अच्छा योगदान दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार अजय जडेजा उस समय भड़क गए जब उनसे एक फैन ने यह पूछा कि क्या ट्रेविस हेड वीरेंद्र सहवाग की तरह हैं?
विज्ञापन

हेड की सहवाग से तुलना पर भड़के जडेजा

एक टीवी शो के दौरान एक फैन ने जडेजा से पूछा, 'क्या आपको लगता है कि ट्रेविस हेड सहवाग की कॉपी हैं? चाहे वह हैंड आई कूऑर्डिनेशन हो, टेस्ट में 100 से अधिक स्ट्राइक-रेट हो, चौके और छक्के लगाने का अंदाज हो?' इसके जवाब में जडेजा ने भड़क कर जवाब दिया- हेड की उम्र क्या है? अगर इस व्यक्ति ने वीरेंद्र सहवाग को खेलते हुए देखा है तो यह 'बेहूदा सवाल' है। वीरेंद्र सहवाग की तुलना ट्रेविस हेड से करने का कोई तर्क नहीं है। एक दाएं हाथ का बल्लेबाज है और दूसरा बाएं हाथ का बल्लेबाज है। वीरेंद्र सहवाग वीरेंद्र सहवाग हैं। वह पहली गेंद से ही शॉट खेलते थे। क्या इस व्यक्ति ने देखा कि ट्रेविस हेड फाइनल में पहले कुछ ओवरों में कैसे बल्लेबाजी कर रहे थे?

जडेजा ने दिया यह जवाब

अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और असिस्टेंट कोच अजय जडेजा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रिकी पोंटिंग ने ट्रेविस को उनके प्रदर्शन के लिए तारीफ की थी। पोंटिंग ने कहा था, 'ट्रेविस मौजूदा समय में दुनिया के  सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभर रहे हैं। उनका टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। वह कई बार (वनडे क्रिकेट में) शानदार पारियां खेलते हैं और आपको हैरान कर देते हैं कि वह नई गेंद पर इतने अच्छे कैसे हो सकते हैं। वहीं, विश्व कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की तारीफ की थी।
विज्ञापन

कमिंस ने की थी ट्रेविस हेड की तारीफ

कमिंस ने ट्रेविस हेड की तारीफ करते हुए कहा- ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली। चयनकर्ता एंड्रयू मैकडोनाल्ड और जॉर्ज बेली को भी बहुत सारा श्रेय जाना चाहिए। उन्हें दृढ़ विश्वास था कि हेड को क्यों टीम में शामिल किया जाना चाहिए। जब चोटिल और अनफिट हेड को स्क्वॉड में शामिल किया गया था तो ऐसी संभावना थी कि निर्णय उल्टा पड़ सकता था, लेकिन अब सब सही है। कमिंस ने कहा- उनकी अंगुली टूट गई थी, हाथ टूट गया था, लेकिन उन्हें टीम में बनाए रखना बहुत बड़ा जोखिम था। मैं ट्रेव के लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें