खरगे के आवास पर कांग्रेस नेतृत्व की बैठक
उधर, कांग्रेस नेतृत्व ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और तेलंगाना में सरकार बनाने के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान तेलंगाना में मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम को मंजूरी दी गई। रेड्डी को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय दिया जाता है।
कांग्रेस प्रमुख से मिले राहुल गांधी
सूत्रों ने यह भी बताया कि वायनाड सांसद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मिले, जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मानिक राव ठाकरे मौजूद थे। उन्होंने सरकार गठन की औपचारिकताओं को लेकर चर्चा की।
नए विधायकों के साथ बैठकें कर रहे रेवंत
शिवकुमार तेलंगाना में नव-निर्वाचित विधायकों से बात करने और सरकार गठन पर उनकी राय लेने के लिए नेतृत्व द्वारा नियुक्त पार्टी के पर्यवेक्षकों में से एक थे। वह पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट दे चुके हैं। इस बीच, रेड्डी हैदराबाद में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। हालिया चुनावों में कांग्रेस ने तेलंगाना में बीआरएस को हराया और दक्षिणी राज्य में सत्ता हासिल की है।