फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को पहली बार देखने को मिली 'क्रिकेट के भगवान' की बैटिंग, ऐसे आए थे क्रीज पर

Wed, 15 Nov 2017 12:03 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricWizz
विज्ञापन
आज का दिन यानी 15 नवंबर भारत रत्न से सम्मानित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए ऐतिहासिक है। आज ही के दिन टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन ने कराची के नेशनल स्टेडियम से अपने पहले टेस्ट मैच में डेव्यू किया था। यह मैच 15 नवंबर 1989 को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेव्यू के वक्त 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन महज 16 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 54.08 की औसत से 15 हजार 921 रन बनाए हैं। टेस्ट मैच में सचिन के नाम 6 दोहरा शतक, 51 शतक और 68 अर्ध-शतक शामिल है। पहले टेस्ट के दौरान सचिन ने 24 गेंद का सामना कर मात्र 15 रन ही बना पाए थे। उस समय 24वीं गेंद का सामना कर ही रहे थे कि वकार ने उनको आउट कर पवेलियन भेज दिया। उस समय टीम इंडिया का 41 रन पर चार विकेट था। 

पढ़ेंः- रिकॉर्ड की सीरीज: तेजी में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं विराट, डेनिस लिली को अश्विन

देखें वीडियोः-
विज्ञापन

262 रन पर ही सिमट गई थी टीम इंडिया

सचिन तेंदुलकर - फोटो : zee news
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 409 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 262 पर ही सिमट गई थी।

पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान ने पहली पारी में शानदार नाबाद 109 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में सलीम मलिक ने नाबाद 102 रन बनाए थे। फिर गेंदबाजी के दौरान इमरान खान, वसीम अकरम और वकार के अलावा धाकड़ स्पिनर अब्दुल कादिर ने भी गजब का प्रदर्शन किया था।

वहीं, टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी में कोई खासा प्रदर्शन नहीं रहा। जबकि दूसरी पारी में संजय मांजरेकर नें नाबाद 113 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में कपिल देव औक मनोज प्रभाकर ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि यह मैच ड्रॉ हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें