टीम इंडिया के पूर्व कप्ताव महेन्द्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा कुछ-ना-कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह डॉगी को ट्रेनिंग करवा कर रहे हैं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इस पोस्ट पर तीन हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी है।
वीडियो में धोनी अपने डच डॉगी को ट्रेनिंग करा रहे हैं, इस दौरान दूसरा डॉगी उसे चियर कर रहा है। वीडियो में धोनी अपने डॉगी को सर्किल में से जंप करना सीखा रहे हैं, वह जोर से भाग कर आता है और लगातार छलांगें लगाकर सर्किल में से कूद जाता है।
पढ़ेंः- Video: फैन्स से बचने के लिए धोनी ने निकाली ये तरकीब, पत्नी साक्षी ने लिए खूब मजे
ZOYA(Dutch shepherd) does some training and LILY(husky) does the cheering job
A post shared by @mahi7781 on Nov 14, 2017 at 5:31am PST
धोनी, वायरल वीडियो
- फोटो : SELF
बता दें कि टीम इंडिया को 16 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया है। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफर के दौरान फ्लाइट में बैठे हुए हैं, लेकिन उन्होंने फैन्स से बचने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ था। इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो भी डाला, जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं, और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही थी।
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी की टी-20 टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए थे। उनमें से टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने धोना का पक्ष भी लिया तो कई ने उनपर सवालिया निशान भी खड़ किए थे।