किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को 51 रन की नाबाद पारी खेलने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर मनविंदर बिस्ला ने कहा कि अब समय आ गया है कि कप्तान गौतम गंभीर के ऊपर जो दबाव है उसे कम किया जाए।
बिस्ला ने कहा, ‘एक बल्लेबाजी यूनिट होने के कारण मेरा मानना है कि हमने गंभीर के ऊपर काफी दबाव बना दिया है। हमने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। यदि बल्लेबाज टूर्नामेंट के अहम चरण में अपनी फार्म हासिल कर लें तो गंभीर स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।’