फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी नजर आएंगे पहले वर्ल्ड कप के तीन खिलाड़ी, इनमें से दो भारतीय

Thu, 15 Sep 2022 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबसे ज्यादा बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2012 और 2016 में दो बार यह खिताब जीता है। वहीं, भारत (2007), पाकिस्तान (2009), इंग्लैंड (2010), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) ने एक-एक बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
विज्ञापन
रोहित और कार्तिक दोनों 2007 टी-20 वर्ल्ड कप खेले थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी देश धीरे-धीरे अपनी टीमों का एलान कर रहे हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड्स, भारत, नामीबिया, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। कई टीमों ने तो चौंकाने वाले फैसले लिए हैं और कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को बाहर किया है। वेस्टइंडीज ने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को बाहर कर दिया, तो वहीं बांग्लादेश ने महमूदुल्लाह रियाद और भारत ने मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम की कमान इस साल रोहित शर्मा संभालेंगे और उनसे काफी उम्मीदें होंगी। सबसे ज्यादा बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2012 और 2016 में दो बार यह खिताब जीता है। वहीं, भारत (2007), पाकिस्तान (2009), इंग्लैंड (2010), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) ने एक-एक बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। फिलहाल अब तक जो टीमें चुनी गई हैं उनमें तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी नजर आए थे और अब ऑस्ट्रेलिया में भी टी-20 वर्ल्ड कप खेलते दिखेंगे। आइए उनके बारे में जानते हैं...

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा फिलहाल तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी-20 में भारतीय टीम के कप्तान हैं। रोहित 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने उस वर्ल्ड कप चार मैचों में 29.33 की औसत और 144.26 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।

रोहित ने तब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में अर्धशतक जड़ा था और टीम इंडिया की जीत में मदद की थी। तब से लेकर अब तक रोहित सभी सात टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हिस्सा हैं। 2022 में भी वह टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।

रोहित ने अब तक सभी टी-20 वर्ल्ड कप मिलाकर 33 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने आठ अर्धशतक की मदद से 847 रन बनाए हैं। नाबाद 79 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। एशिया कप की हार को भुलाकर रोहित टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल होना चाहेंगे।

2. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। 37 साल के कार्तिक ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेला था और ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इसके बाद 2009 और 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

अब वह चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। 2010 के बाद कार्तिक नियमित तौर पर कभी टीम में नहीं रहे। हालांकि, 2019 वर्ल्ड कप में वह नजर आए। इसके बाद उन्हें फिर से टीम से निकाल दिया गया। ऐसा लग रहा था कि कार्तिक का करियर अब समाप्त हो चुका है। 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वह कमेंट्री करते नजर आए। हालांकि, कार्तिक ने कभी उम्मीदें नहीं हारीं और मेहनत करते रहे।

2022 आईपीएल उनके लिए वरदान साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कार्तिक को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने इस टीम के लिए मैच फिनिश किए और हीरो बनकर उभरे। कार्तिक के इस प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया और अब उन पर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी होगी। कार्तिक ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक छह मैच खेले हैं और 57 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

3. शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है। शाकिब का भी यह आठवां टी-20 विश्व कप होगा। दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार शाकिब पहली बार अपनी ट्रॉफी उठाना चाहेंगे। वह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भी बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे। उसी टूर्नामेंट ने शाकिब को विश्व प्रसिद्धी दिलाई।

शाकिब ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में 119.64 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए थे। इसके अलावा छह विकेट भी लिए थे। इसके बाद उन्होंने 2009, 2010, 2012, 2014, 2016 और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला। वह बांग्लादेश की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

शाकिब ने इस टूर्नामेंट में 31 मैचों में 124.64 के स्ट्राइक रेट से 698 रन बनाए हैं। 84 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। वहीं, शाकिब इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 41 विकेट लिए हैं। नौ रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें