एथलीट के सैंपल में एमएचए पाया गया है। यह वही एमएचए है जिसने लंदन ओलंपिक से पहले भारतीय खेल जगत में तूफान ला दिया था। उस दौरान 11 खिलाड़ी डोप में फंसे थे। ज्यादातर ने एमएचए युक्त फूड सप्लीमेंट खाने की बात कही थी। हालांकि ज्यादातर पर नाडा पैनल ने दो साल का प्रतिबंध लगाया। इसके बाद दो से तीन साल तक एमएचए के केस बड़ी संख्या में सामने आए, लेकिन पिछले पांच सालों से यह सिलसिला थम गया था। एमएचए का मामला सामने आने पर एक बार फिर फूड सप्लीमेंट में मिलावट का विवाद खड़ा होने जा रहा है।