फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार होगा आईपीएल-6 का उद्घाटन समारोह?

Thu, 07 Feb 2013 12:25 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के उद्घाटन के मौके पर भव्य आयोजन दिख सकता है। आईपीएल की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आईएमएजी छठे संस्करण को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह की योजना बना रही है। आईएमजी की 10 फरवरी को मुंबई में प्रायोजकों की बोली के बाद चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


खबर है कि आईएमजी ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) कार्यालय में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बैठक की जहां उद्घाटन समारोह पर चर्चा की गई। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि चेन्नई में आईपीएल पांच का उद्घाटन दो दिन का था लेकिन वे इसे तीन दिन का बनाने को लेकर उत्सुक हैं जिसका आखिरी दिन मैच वाला दिन (तीन अप्रैल) होगा।
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही संकेत दिए कि उद्घाटन समारोह शायद ईडन गार्डन्स में नहीं हो जिसे तीन अप्रैल को मैच की मेजबानी करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें