फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थिसारा परेरा ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े छह छक्के, लगाई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

Mon, 29 Mar 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

  • थिसारा परेरा एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर 
  • श्रीलंका की तरफ से लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 
  • पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौंवे क्रिकेटर
विज्ञापन
थिसारा पेरेरा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। परेरा ने एक पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में एक ही ओवर में छह छक्के जड़कर कीर्तिमान स्थापित किया। परेरा अब एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। यही नहीं वह श्रीलंका की तरफ से लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को यहां पनागोडा में सैन्य मैदान में चल रहे मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की। वह ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे थे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तब 20 गेंदों का खेल बाकी था। इसके बाद ताबड़तोड़ पारी खेली और छह छक्के के साथ 13 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।
 

परेरा ने पारी में आठ छक्के जड़े थे और यह पारी किसी श्रीलंकाई का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन


परेरा इस तरह पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौंवे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस वाइटले, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और हाल में कीरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन


बात करें परेरा के अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें