फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजोड़ है यह गेंदबाज: टी-20 से की थी शुरुआत, टेस्ट क्रिकेट में करेगा अब यह कमाल

Tue, 19 Sep 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर और फिरकी बॉलिंग करने वाले रविचंद्रन अश्विन का आज जन्मदिन है। अश्विन 31 साल के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1986 को तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। जन्मदिन के इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने जल्द ही सबसे तेज 300 विकेट पूरे करने के रिकॉर्ड बनाने की कामना भी की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच भी खेला जाना है, जिसमें अश्विन नहीं खेल पाएंगे। ये मैच अश्विन के अपने घरेलू मैदान यानि चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाना है। ऐसे में खुशी की बात तब होती जब अश्विन भारतीय टीम में होते और अपना बर्थडे अपने घरेलू स्टेडियम में ही मैच खेलते हुए वहां के दर्शकों के सामने मनाते।
  Happy Birthday dear @ashwinravi99 .May you keep striking at quick intervals & soon become the fastest to 300 test wkts.#LilleeAbDoorNahi ! — Virender Sehwag (@virendersehwag) September 17, 2017
विज्ञापन



पढ़ेंः- विराट नहीं इन खिलाड़ियों ने बंद किए अश्विन-जड़ेजा के लिए वनडे टीम के दरवाजे

बता दें कि अश्विन के इंटरनेशनल करियर की शुरूआत साल 2010 में आईपीएल से किया था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीका में खेली गई 2010 की चैंपियंस लीग टी-20 में अश्विन मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। टी-20 में धारदार गेंदबाजी ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिला दी।

अपनी फिरकी बॉलिंग से अश्विन ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को प्रभावित किया है। अश्विन ने 52 टेस्ट मैचों में 292 विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट का कारनामा वह 26 बार कर चुके हैं वहीं मैच में 10 विकेट लेने का कमाल उन्होंने 7 बार किया है। वनडे की बात करें तो अश्विन ने 111 वनडे मैचों में 150 शिकार किए हैं।

मालूम हो कि अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में सेंचुरी और पांच विकेट लेने का कमाल एक बार नही बल्कि दो-दो बार कर चुके हैं और यह ऐसा करने वाले वो भारत के इकलौते क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने यह कमाल दोनों बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया से आराम के नाम पर बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें