फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी-सचिन के बाद पर्दे पर दिखेगी इस क्रिकेटर की कहानी    

Tue, 19 Sep 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्मों से प्रेरित होकर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। फिल्म के नाम की घोषणा हो भी गई है, फिल्म का शीर्षक ‘चाकदह एक्सप्रेस’ रख गया है। फिल्म में झूलन के होमटाउन नादिया से लॉर्ड्स में खेले गए साल 2017 महिला विश्व कप फाइनल तक की कहानी होगी। भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड से बेहद करीबी अंतर से हार कर विश्वचैंपियन बनने से चूक गई। 
विज्ञापन


हिन्दी में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन सुशांत दास करेंगे। इससे पहले एक बंगाली फिल्म का निर्देशन कर चुके सुशांत ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की  पटकथा लिखना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म की शूटिंग चाकदह से लॉड्र्स तक की जाएगी जिसमें झूलन के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिये हमने बॉलीवुड की कुछ लंबी कद की अभिनेत्रियों से बात की है।’’ सुशांत ने कहा, ‘‘ फिलहाल मैं किसी अभिनेत्री का नाम नहीं बता सकता क्योंकि अभी करार पर हस्ताक्षर होना बाकी है लेकिन बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ हमारी चर्चा जारी है।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस फिल्म से कई युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। 

सुशांत ने आगे कहा, ‘‘हमने सचिन और धोनी के जीवन पर बनीं फिल्मों को देखा है लेकिन किसी महिला क्रिकेटर पर बनने वाली यह पहली फिल्म होगी। हम फिल्म की शूटिंग हर उस जगह करेंगे जहां झूलन ने क्रिकेट खेला है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें