फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Selectors: नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह सहित चयन समिति में शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज, जल्द होगा एलान

Tue, 29 Nov 2022 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के लिए आवेदन की तारीख खत्म हो गई है। अब इंटरव्यू का दौर शुरू होगा और बीसीसीआई जल्द ही नई चयन समिति का एलान कर सकता है। 
 
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर पुरुष टीम की मुख्य चयन समिति को भंग कर दिया है और अब नई चयन समिति का चुनाव किया जा रहा है। भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख (28 नवंबर) समाप्त हो चुकी है। अब इंटरव्यू की शुरुआत होगी और जल्द ही बीसीसीआई नई चयन समिति का एलान कर सकती है। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा भारत की नई चयन समिति का हिस्सा बन सकते हैं। बीसीसीआई नई चयन समिति का चुनाव करने से पहले क्रिकेट सलाहकरों की एक समिति बनाएगी। इसी समिति की मदद से नई चयन समिति का एलान किया जाएगा। 

भारत नई चयन समिति के सामने पहली जिम्मेदारी भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के लिए टीम चुनने की होगी। यह सीरीज 2023 में होगी। फिलहाल पुरानी चयन समिति अपना काम कर रही है। चेतन शर्मा इसके अध्यक्ष हैं। पुरानी चयन समिति के सदस्य फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी के मैच देख रहे हैं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पंजाब के कोच हैं शिव सुंदर दास
शिव सुंदर दास फिलहाल पंजाब की टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह एनसीए में भी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। भारत की महिला टीम के साथ भी वह कोच के रूप में काम कर चुके हैं। शिव सुंदर दास के कई साथियों का मानना है कि वह चनय समिति का हिस्सा बनेंगे। अगर वह चयन समिति में जगह बनाते हैं तो उड़ीसा के अपने साथी खिलाड़ी देबासीस मोहंती की जगह लेंगे। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहंती चयनकर्ता के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इससे पहले वह जूनियर लेवल पर अपने सेवाएं दे रहे थे। 

चयन समिति में जगह बनाने की रेस में बदानी दूसरे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। वह फिलहाल आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वह चेपक सुपर गिल्स के मुख्य कोच हैं और उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। यह टीम लगातार तीन बार चैंपियन बन चुकी है।

मौजूदा चयन समिति से किसे मिल सकता है मौका 
भारत की मौजूदा चयन समिति में तीन सदस्य ऐसे हैं, जो फिर से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला कि चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ऐसा करेंगे या नहीं। खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि सुनील जोशी चयन समिति से बाहर जाएंगे। इससे पश्चिम क्षेत्र के चयनकर्ता की जगह खाली होगी। पिछले साल अबे कुरुविला का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह जगह खाली है। 

पूर्व क्षेत्र से दीप दासगुप्ता और लक्ष्मी रतन शुक्ला के आवेदन करने की बात कही जा रही थी, लेकिन दोनों ने साफ किया है कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है। लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल की टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने छह महीने पहले ही अरुण लाल की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। दीप दासगुप्ता ब्रॉडकास्टिंग और कमेंट्री के काम में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

चयन समिति के लिए आवेदन करने वाले नए नामों में नयम मोंगिया पहले भी चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं। वह बड़ौदा की जूनियर और सीनियर टीम के चयनकर्ता रहे हैं। 44 टेस्ट और 140 वनडे का अनुभव रखने वाले मोंगिया सभी दावेदारों में सबसे सीनियर हैं। 

मुंबई के समीर दिघे और सलिल अंकोला के इलावा यूपी के ज्ञानेंद्र पांडेय और पंजाब के रीतिंदर सोढ़ी ने भी चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है। अजीत अगरकर, पिछली बार हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में शामिल थे, लेकिन इस बार उन्होंने आवेदन नहीं किया है।

नई चयन समिति के लिए विज्ञापन करते समय, बीसीसीआई ने आवेदकों के लिए न्यूनतम योग्यता का स्तर सात टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच, या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच रखा था। साथ ही आवेदन करने वाले सदस्य को संन्यास के बाद कम से कम पांच साल का समय जरूरी था। इसके अलावा आवेदन करने वाले सदस्यों की अधिकतम उम्र 60 साल होनी चाहिए। चनय समिति में हर क्षेत्र से एक सदस्य शामिल होंगे। कुल पांच सदस्य इस समिति का हिस्सा होंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें