फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akram vs Malik: 'मेरा कॉल नहीं उठा रहे, जानना है वसीम ने ऐसा क्यों लिखा', अकरम के आरोपों पर सलीम मलिक का बयान

Tue, 29 Nov 2022 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

1992-1995 तक वसीम अकरम सलीम मलिक के नेतृत्व में भी खेले। मलिक की कप्तानी में पाकिस्तान ने 12 में से सात टेस्ट जीते और 34 वनडे मैचों में से 21 जीते। वर्ष 2000 में मलिक को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। 
विज्ञापन
सलीम मलिक और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी जीवनी 'सुल्तान: ए मेमॉयर' में पूर्व कप्तान सलीम मलिक पर संगीन आरोप लगाए हैं। वसीम अकरम ने लिखा है कि जब सलीम कप्तान थे तो वह उनके साथ 'नौकरों' की तरह व्यवहार करते थे। अकरम ने लिखा है कि सलीम उनसे मसाज करवाते थे और साथ ही कपड़े और जूते भी धुलवाते थे। अकरम ने आरोप लगाया कि सलीम मलिक उनके जूनियर होने का फायदा उठाते थे। 
विज्ञापन

वसीम अकरम और सलीम मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस मामले पर सलीम मलिक की ओर से बयान आया है। मलिक ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहा था। मैं जानना चाहता हूं और यह पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपनी जीवनी में ऐसा क्यों लिखा है। कपड़े धुलवाने वाले आरोपों पर मलिक ने कहा कि वसीम को वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करना होता था। वह कपड़े धोने के लिए हाथ का इस्तेमाल नहीं करते थे।

Both Of Them Wouldn't Speak To Me' - Saleem Malik Details Rough Treatment  From Wasim And Waqar During Stint As Pakistan Captain
सलीम मलिक और वसीम-वकार

Wasim Akram: 'मुझसे मसाज कराया, कपड़े धुलवाए', वसीम अकरम ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पर लगाए संगीन आरोप

सलीम मलिक ने कहा- अगरे मेरी सोच छोटी होती तो मैं कभी उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं देता। मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखी हैं। सलीम मलिक ने पाकिस्तान के लिए 1982 में डेब्यू किया था। उसके दो साल बाद यानी 1984 में वसीम अकरम ने डेब्यू किया। अकरम और मलिक कई समय तक साथ खेले, लेकिन दोनों के खेलने के दिनों में बातचीत नहीं होने की खबरें भी सामने आती थीं। 1992-1995 तक वसीम अकरम सलीम मलिक के नेतृत्व में भी खेले। मलिक की कप्तानी में पाकिस्तान ने 12 में से सात टेस्ट जीते और 34 वनडे मैचों में से 21 जीते। वर्ष 2000 में मलिक को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। 

Recipient of a lifetime ban, Saleem Malik believes sports can never be rid  of corruption
सलीम मलिक
विज्ञापन

सलीम ने इसी साल वसीम अकरम के साथ-साथ वकार यूनुस पर भी संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि ये दोनों खिलाड़ी उनसे बात नहीं करते थे। दोनों कप्तान बनना चाहते थे। सलीम मलिक के बाद वकार यूनुस और वसीम दोनों कप्तान बने थे। वसीम की कप्तानी में पाकिस्तान ने 25 टेस्ट खेले और 12 में जीत हासिल की। आठ मैच पाकिस्तान ने गंवाए और पांच मैच ड्रॉ रहे। वहीं, वसीम की कप्तानी में 109 वनडे में से पाकिस्तान ने 66 मैच जीते। 41 मैचों में हार मिली और दो मैच टाई हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें