फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले, सहवाग, मूडी सहित इन लोगों ने किया टीम इंडिया के कोच बनने के लिए आवेदन

Fri, 02 Jun 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : gg
विज्ञापन
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले की जगह बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू की। इसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई तय की थी। अमर उजाला की जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक बीसीसीआई को चीफ कोच पद के लिए एक भी आवेदन हासिल नहीं हुआ था। लेकिन अब खबर आ रही है कि अनिल कुंबले सहित कुल सात खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के चीफ कोच बनने के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आवेदन करने वालों में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी, किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग, टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप दिलाने वाले कोच लाल चंद राजपूत, इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस, भारत के पूर्व पेसर डोडा गणेश और अनिल कुंबले के नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि कुछ खिलाड़ियों को बीसीसीआई के अधिकारियों ने कोच पद के लिए आवेदन करने को कहा था। वीरेंद्र सहवाग बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के मनाने पर ही इसके लिए राजी हुए ।
  Tom Moody,Virender Sehwag, Lalchand Rajput,Doda Ganesh,Richard Pybus and Anil Kumble have applied for post of team coach: BCCI Sources pic.twitter.com/EK7Kb0ODhZ — ANI (@ANI_news) June 1, 2017
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि विराट और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कोच अनिल कुंबले की बोर्ड से शिकायत की है। कहा जा रहा है कि ड्रेसिंग रूप में कुंबले खिलाड़ियों को आजादी नहीं देते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी टीम चयन को लेकर विराट और कुंबले के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें