पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मानकों और स्टेडियमों के बीच भारी अंतर है। नकवी ने माना कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले सुविधाओं में सुधार करना पीसीबी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया और उन्होंने बताया कि अगर बोर्ड पूरे स्टेडियम के नवीनीकरण का फैसला करता है तो बोर्ड को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया
- फोटो : PCB
उन्होंने कहा, 'हमारे स्टेडियमों और बाकी दुनिया के स्टेडियमों में काफी अंतर था। किसी भी तरह से वे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं थे। कोई भी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग्य नहीं दिख रहे थे। न सीटें थीं, न बाथरूम और दृश्य ऐसा था कि मानो आप मैच 500 मीटर के दायरे से देख रहे हो।' पीसीबी प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गद्दाफी स्टेडियम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मार्की मैचों की मेजबानी करेगा। टीमों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए पास में एक होटल बनाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं की गई है कि काम समय पर पूरा हो जाएगा।
नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया
- फोटो : PCB
उन्होंने कहा, 'फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (एफडब्ल्यूओ) की टीम दिन-रात काम कर रही है। हम अपने स्टेडियमों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक बनाएंगे। स्टेडियमों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।' पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तीन मुख्य केंद्रों पर क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए लगभग 17 अरब पाकिस्तानी रुपये आवंटित किए थे। मोहसिन ने हाल ही में खुद गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया था और काम का जायजा लिया था। उन्होंने मशीनरी बढ़ाने की भी सलाह दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। पीसीबी ने इसके लिए ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को भेज दिया है।
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया
- फोटो : PCB/ICC
पाकिस्तान से टूर्नामेंट को हटाने के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन भारत टूर्नामेंट के लिए यात्रा करेगा या नहीं, इस पर संदेह बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान ने लगभग एक दशक में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पाकिस्तान ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा की थी। यह भी बात सामने आई है कि एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों को किसी तटस्थ स्थान पर कराया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।