फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: आईसीसी की वार्षिक बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आया प्रस्ताव? सामने आई जानकारी

Tue, 23 Jul 2024 12:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसी अफवाह थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी बैठक के दौरान अगले साल भारत को टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेलने का न्योता दे सकते हैं। हालांकि, भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा या नहीं इसे लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 द्विपक्षीय सीरीज को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि कोलंबो में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं पेश किया गया। ऐसी अफवाह थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी बैठक के दौरान अगले साल भारत को टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेलने का न्योता दे सकते हैं। हालांकि, भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा या नहीं इसे लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीबी ने टी20 द्विपक्षीय सीरीज को लेकर किसी भी प्रस्ताव को खारिज किया है और उसका पूरा ध्यान फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर केंद्रित है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम व्यस्त है और भारत के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए कोई विंडो खाली नहीं है। पीटीआई के हवाले से सूत्र ने कहा, ऐसा कोई भी प्रस्ताव फिलहाल नहीं लाया गया है क्योंकि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी का सुचारु रूप से आयोजन कराना है। इसके अलावा हमारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी पर नहीं हुई चर्चा
आधिकारिक बयान में बैठक के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कोई जिक्र नहीं था। आईसीसी ने कहा कि उन्होंने अमेरिका क्रिकेट को नोटिस भेजा है और उसे आईसीसी सदस्य मानदंड में गैर अनुपालन को सुधारने के लिए 12 महीनों का समय दिया है। मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में 19 फरवरी से होना है। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी से हाईब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट को कराने की मांग कर सकता है जिसके अनुसार भारत अपने मुकाबले श्रीलंका या यूएई में खेल सकता है। इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें