फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द हंड्रेड 2022: स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज को किया गया रिटेन, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा रिलीज

Tue, 22 Feb 2022 10:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्ज को इंग्लैंड में होने वाली महिला टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ के लिए रिटेन किया गया है। जेमिमा नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और मंधाना सदर्न ब्रेव की ओर से खेलती हैं। 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्ज को इंग्लैंड में होने वाली महिला टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ के लिए रिटेन किया गया है। जेमिमा नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और मंधाना सदर्न ब्रेव की ओर से खेलती हैं। द हंड्रेड में एक पारी में 100 गेंदें फेंकी जाती हैं। कई महिला विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है उनमें सिर्फ मंधाना और रोड्रिग्ज ही भारतीय हैं। तीन महिला भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है।
विज्ञापन


रिलीज होने वाली खिलाड़ियों में भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, युवा ओपनर शेफाली वर्मा और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल हैं। अब ये तीनों खिलाड़ी अन्य टीमों के लिए उपलब्ध होंगी। शेफाली को बर्मिंघम फीनिक्स, हरमनप्रीत को मैनचेस्टर ओरिजिनल और दीप्ति शर्मा को लंदन स्पिरिट ने अपनी टीम से बाहर किया है।

पिछले सीजन की बात करें तो मंधाना ने सदर्न ब्रेव के लिए सात पारियों में 167 रन बनाए थे। इस दौरान मंधाना ने 133.60 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। दूसरी ओर, जेमिमा ने पांच पारियों में 60.25 की औसत से लगभग 250 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 154.48 का था। रिटेन वाली विदेशी खिलाड़ियों में सोफी डिवाइन (बर्मिंघम फीनिक्स), लिजेल ली (मैनचेस्टर ओरिजिनल), लौरा वोल्वार्ड्ट (नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स) और हेले मैथ्यूज (वेल्श फायर) भी हैं। कुल 12 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है।
विज्ञापन


स्मृति मंधाना ने चार टेस्ट मैचों में 46.4 की औसत से 325 रन बनाए हैं। 62 वनडे में उनके नाम 2377 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 41.7 और स्ट्राइक रेट 84.7 का रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो 84 मैच में 25.9 की औसत से 1971 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120.8 का रहा है। वहीं, जेमिमा की बात करें तो वनडे के 21 मैचों में 394 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 के 50 मैचों में उनके नाम 1055 रन हैं। उनका औसत 27.1 और स्ट्राइक रेट 110.7 का रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें