फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: अगले साल इतने नवंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज, देखें शेड्यूल; 38 साल बाद ब्रिस्बेन में पहला मैच नहीं

Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

यह पहली बार होगा जब एशेज टेस्ट का आयोजन पर्थ में वाका की जगह नए पर्थ स्टेडियम में किया जाएगा। पर्थ में वाका के अलावा एक नया मैदान बनाया गया है। इसका आखिरी बार 2017 में उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और पैट कमिंस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जानी वाली एशेज सीरीज के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। बुधवार को इसका एलान हुआ। ब्रिस्बेन 38 साल बाद एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी नहीं करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि ऐतिहासिक एशेज सीरीज को फिर से जीतने के लिए इंग्लैंड का दांव 21 नवंबर, 2025 को पर्थ स्टेडियम में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा और ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा।
विज्ञापन


क्रिसमस से पहले का टेस्ट यानी तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा, जिसके बाद मेलबर्न में पारंपरिक बॉक्सिंग डे मैच और सिडनी में सीरीज का आखिरी (पांचवां) मैच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब एशेज टेस्ट का आयोजन पर्थ में वाका की जगह नए पर्थ स्टेडियम में किया जाएगा। पर्थ में वाका के अलावा एक नया मैदान बनाया गया है। इसका आखिरी बार 2017 में उपयोग किया गया था। पर्थ स्टेडियम 1882 से एशेज के किसी मैच की मेजबानी करने वाला आठवां ऑस्ट्रेलियाई स्थल बन जाएगा। ब्रिस्बेन में गाबा, जिसने 1986 से ऑस्ट्रेलिया में हर एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की मेजबानी की है, चार दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में फ्लड लाइट के अंदर मैच का आयोजन करेगा।

2025/26 एशेज का शेड्यूल
टेस्ट जगह तारीख
पहला टेस्ट पर्थ 21-25 नवंबर, 2025
दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन 4-8 दिसंबर, 2025
तीसरा टेस्ट एडिलेड 17-21 दिसंबर, 2025
चौथा टेस्ट मेलबर्न 26-30 दिसंबर, 2025
पांचवां टेस्ट सिडनी 4-8 जनवरी, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें