पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजों ने बेहख खराब रवैया दिखाया। पावरप्ले में टीम सिर्फ 33 रन जोड़ पाई। मुनीबा अली ने 14 गेंद में 15 रन बनाए। वहीं, अमीन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 64 गेंदें खेली। उनकी यही धीमी बल्लेबाजी पाकिस्तान की हार की वजह बनी। निदा डार ने भी 22 गेंद खेलकर 12 रन बनाए। कप्तान बिस्मान मारूफ सात गेंदों में सिर्फ तीन रन बना सकीं और अंत में पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद सिर्फ 116 रन बना पाई।
थाईलैंड की टिपॉच ने दो और पुथावॉन्ग ने एक विकेट लिया। हालांकि, टीम की सभी गेंदबाज किफायती साबित हुईं।
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक
थाईलैंड की सलामी जोड़ी ने किया कमाल
117 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। ननपट कोंचारोइंकई नाथकन चंथम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। कोंचारोइंकई 24 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन नाथकन क्रीज पर जमी रहीं और 51 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी यही पारी थाईलैंड की जीत की वजह बनी। कप्तान चाईवाई 23 गेंदों में सिर्फ 17 रन बना पाईं, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों के छुटपुट योगदान से थाईलैंड ने एक गेंद रहते चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान के लिए निदा डार और तुबा हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। नशरा संधू और काइनात इम्तियाज को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, काइनात ने अपने एक ओवर में 11 रन लुटा दिए। डियाना बेग और निदा डार ने भी छह से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे। इसी वजह से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।
Sandeep Lamichhane Case: क्रिकेटर संदीप लामिछाने काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप