फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Test Captain Records: कोहली-स्मिथ के बाद जो रूट भी कप्तानी से दूर, सिर्फ विलियमसन के पास कमान, जानें सबके रिकॉर्ड

Sat, 16 Apr 2022 08:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट क्रिकेट के फैब-4 में से अब तीन खिलाड़ियों ने कप्तानी से दूरी बना ली है। जो रूट से पहले विराट कोहली ने टीम की कमान छोड़ी थी। वहीं, स्टीव स्मिथ से 2018 में कप्तानी छीन ली गई थी। फैब-4 में शामिल सिर्फ केन विलियमसन के पास ही अब टीम की बागडोर है।
विज्ञापन
कोहली और स्मिथ पहले ही कप्तानी से हट चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। लगातार हार के बाद रूट ने यह फैसला लिया। टेस्ट क्रिकेट के फैब-4 में से अब तीन खिलाड़ियों ने कप्तानी से दूरी बना ली है। जो रूट से पहले विराट कोहली ने टीम की कमान छोड़ी थी। वहीं, स्टीव स्मिथ से 2018 में कप्तानी छीन ली गई थी। फैब-4 में शामिल सिर्फ केन विलियमसन के पास ही अब टीम की बागडोर है।
विज्ञापन


क्रिकेट जगत में यह लंबे समय से बहस चली आ रही है कि फैब-4 में बेस्ट कप्तान कौन हैं। विलियमसन ने टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। विराट ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी। स्टीव स्मिथ ने घरेलू मैदान पर 13 मैच जीते थे। वहीं, जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान हैं।

चारों कप्तानों पर एक नजर:
विराट कोहली:
टेस्ट में बतौर कप्तान विराट की सबसे बड़ी उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत है। 2018-19 में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया 2-1 से सीरीज जीती थी। उन्होंने टीम को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था। इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। विराट घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान हैं।
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ: 2014 में स्मिथ को टेस्ट की कप्तानी मिली थी। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हराया। उनकी सबसे बड़ी जीतों में भारत के खिलाफ 2014 में घरेलू सीरीज, पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज शामिल है। वहीं, स्मिथ की कप्तानी में कंगारू टीम को श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का सामना भी करना पड़ा।

जो रूट: 2017 में जो रूट को एलिस्टर कुक की जगह कप्तान बनाया गया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली ही टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत को घरेलू मैदान पर 2018 में हराया। एशियाई मैदानों पर भी उन्होंने जीत हासिल की। 2018 में श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। दक्षिण अफ्रीका में टीम को 3-1 से सीरीज में जीत दिलाई।

रूट की नाकामियों की बात करें तो 2017 में एशेज सीरीज हारे। इसके बाद भारत में 1-3 से पिछले साल टेस्ट सीरीज हारे। भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से पीछे हो गए। इसके बाद इस साल एशेज में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर बुरी तरह हारे।

केन विलियमसन: न्यूजीलैंड की टीम ने विलियमसन की कप्तानी में पहली जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से 2016 में दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, भारत को हराया। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने भारत को हराकर टीम को टेस्ट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया। उन्हें दक्षिण अफ्रीका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हार भी मिली।

चारों कप्तान का टेस्ट में रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीत हार ड्रॉ
विराट कोहली 68 40 17 11
जो रूट 64 27 26 11
केन विलियमसन 38 22 8 8
स्टीव स्मिथ 35 19 10 6
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें