फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Cricket Team Schedule 2021-2022: अगले चार महीने में सात टेस्ट होंगे, चार घर और तीन अफ्रीका में, जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की अहमियत

Wed, 24 Nov 2021 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Indian Cricket Team Schedule 2021-2022: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। इसके बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं, लेकिन यह सीरीज जीतने पर भारत प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों से बहुत आगे हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड को हराकर भारत 24 प्वाइंट अपने नाम करना चाहेगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की जीत टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत जरूरी है। इस सीरीज में भारत दोनों मैच जीतकर टेस्ट चैंपियनशिप के 24 अंक जुटा सकता है। यह सीरीज जीतने के बाद प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों से काफी आगे हो जाएगा। अभी भी टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, लेकिन पाकिस्तान और वेस्टइंडीज जीत प्रतिशत के मामले में भारत से ज्यादा पीछे नहीं हैं। ऐसे में यह सीरीज जीतकर टीम इंडिया पाकिस्तान से फासला बनाना चाहेगी। 
विज्ञापन


क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल
न्यूजीलैंड के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट खेलने हैं। यह दौरा भारत के लिए आसान नहीं होगा। इसके बाद श्रीलंका भारत आकर दो मैच खेलेगी। यह सीरीज भारत आसानी से जीत सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारत के पांच में से तीन मैच अफ्रीका में हैं। यहां टेस्ट मैच जीतना भारत के लिए मुश्किल होगा। इसलिए भारत चाहेगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हर हाल में जीत हासिल करे। 
विज्ञापन

टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल - फोटो : आईसीसी
पाकिस्तान भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है और पूरी संभावना है कि पाकिस्तान यह सीरीज जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ सकता है। हालांकि भारत न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर पहले नबंर पर बना रह सकता है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिलेंगे 24 प्वाइंट्स
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 अंक मिलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीतकर भारत 24 अंक हासिल कर सकता है। इसके बाद अफ्रीका में होने वाली सीरीज में 36 अंक और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में चैंपियनशिप के 24 अंक दांव पर होंगे। अगर भारत न्यूजीलैंड को हराता है तो इस टेस्ट चैंपियनशिप में कीवी टीम की शुरुआत ही खराब होगी। न्यूजीलैंड ने अब तक 2021-2023 की चैंपियनशिप में कोई मैच नहीं खेला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें