फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज दौरे के लिए घोषित टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

Mon, 17 Jun 2013 06:32 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज में 28 जून से शुरू हो रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज के लिए वही टीम रखी गई है जो चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही है।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है और एक भी मैच हारे बगैर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में भारतीय टीम के अलावा मेजबान वेस्ट इंडीज और श्रीलंका दो अन्य टीमें हैं।

भारतीय टीम में उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, इरफान खान और विनय कुमार पांच तेज गेंदबाज रखे गए हैं। जबकि आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा फिरकी गेंदबाज के रूप में टीम में हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। टूर्नामेंट 28 जून 11 जुलाई तक चलेगा।

घोषित भारतीय टीमः एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन, मुरली विजय, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर अश्चिन, अमित मिश्रा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, इरफान खान और विनय कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें