फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को चुनी जाएगी टीम इंडिया

Thu, 19 Sep 2013 09:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र ट्वंटी-20 और सात मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन 30 सितंबर को चेन्नई में किया जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक संदीप पाटिल की अगुवाई में समिति की चेन्नई में बैठक होगी जिसमें टीम का चयन किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच अक्टूबर को मुंबई पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच टी-20 मैच 10 अक्टूबर को राजकोट में खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमें 13 अक्टूबर से दो नवंबर तक सात मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में रहेगी।

सीरीज का पहला मैच 13 अक्टूबर को पुणे में, दूसरा 16 अक्टूबर को जयपुर में, तीसरा 19 अक्टूबर को मोहाली में, चौथा 23 अक्टूबर को रांची में, पांचवां 26 अक्टूबर को कटक में, छठा 30 अक्टूबर को नागपुर में और सातवां दो नवंबर को बंगलूरू में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती है। जबकि टीम इंडिया पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रही है, लेकिन उसने अगस्त से पहले विदेशी दौरे पर लगातार तीन सीरीज जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फैसला 29 के बाद
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा अभी अधर में अटका हुआ है। बीसीसीआई इस बारे में 29 सितंबर को बोर्ड की होने वाली वार्षिक आम बैठक में फैसला लेगी।

इससे पहले आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की दुबई में दो दिवसीय बैठक से इतर बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट सोमवार को आपस में मिले थे।

हालांकि दोनों अधिकारियों के क्या बातचीत हुई। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें