फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Test Captain: बुमराह के बाद केएल राहुल भी बनना चाहते हैं टेस्ट कप्तान, जानिए कप्तानी पर क्या कहा

Tue, 18 Jan 2022 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह ने कहा था कि अगर उन्हें कमान मिलती है तो पीछे नहीं हटेंगे। वे निश्चित तौर पर कप्तान बनना चाहेंगे। अब राहुल ने इस बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया जाता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली के बाद भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान कौन होगा इसे लेकर चर्चा जोरों पर हैं। वनडे-टी20 कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत भी दौड़ में हैं। इस बात की संभावना अधिक है कि रोहित को ही कमान दी जाएगी। कप्तान बनने की दौड़ में शामिल जसप्रीत बुमराह के बाद केएल राहुल ने भी इस पर बयान दिया है। दोनों ने ही कप्तान बनने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


बुमराह ने सोमवार (17 जनवरी) को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अगर उन्हें कमान मिलती है तो पीछे नहीं हटेंगे। वे निश्चित तौर पर कप्तान बनना चाहेंगे। अब राहुल ने मंगलवार (18 जनवरी) को प्रेस कांफ्रेंस में ही इस बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया जाता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से हार गई थी। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतने के बाद जोहानिसबर्ग और केपटाउन में उसे हार मिली थी। जोहानिसबर्ग टेस्ट में कोहली अनफिट होने के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह राहुल ने कप्तानी की थी और टीम इंडिया को पहली बार जोहानिसबर्ग में हार मिली थी।
विज्ञापन


राहुल अब टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करेंगे। रोहित अनफिट होने के कारण टीम में नहीं हैं। बुमराह वनडे सीरीज में उपकप्तान होंगे। राहुल ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा, "मुझे जोहानिसबर्ग में टेस्ट टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला और वह वास्तव में विशेष था। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गया था, लेकिन वह मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव था। अगर मैं कप्तान बनाया गया तो मुझे गर्व होगा।"

राहुल ने आगे कहा, "देश का नेतृत्व करना हमेशा किसी के लिए खास होता है और मैं अलग नहीं हूं। हां, अगर मुझे टेस्ट की दी जाती है तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। यह कुछ ऐसा है जो रोमांचक है। हालांकि, मैं वास्तव में आगे कुछ भी नहीं देख रहा हूं। अभी सिर्फ वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें