फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: बुर्ज खलीफा पर चमचमाई टीम इंडिया की जर्सी, दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पर दिखी अनोखी झलक

Thu, 14 Oct 2021 04:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टीम इंडिया की जर्सी को दुबई स्थित दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर लेजर शो के जरिए दिखाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पल का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें बुर्ज खलीफा टीम इंडिया की तस्वीरों से चमचमाता दिखाई दे रहा
विज्ञापन
बुर्ज खलीफा पर भारतीय जर्सी - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी की आगामी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का अनावरण बुधवार को कर दिया गया। टीम के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एमपीएल स्पोर्ट्स ने बिलियन चियर्स की थीम पर जर्सी को बनाया है। नई जर्सी का अनावरण सबसे पहले आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किया गया लेकिन बाद में इसे एक अलग अंदाज में दुनिया के सामने पेश किया गया। 

विज्ञापन


टीम इंडिया की जर्सी को दुबई स्थित दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर लेजर शो के जरिए दिखाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पल का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें बुर्ज खलीफा टीम इंडिया की तस्वीरों से चमचमाता दिखाई दे रहा है। 
 

इससे पहले बोर्ड ने ट्विटर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जर्सी का पैटर्न प्रशंसकों के अरबों चीयर्स से प्रेरित है। 
विज्ञापन




भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को दुबई में होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। इसके बाद भारत का अगला मुकाबला 31 अक्तूबर को दुबई में न्यूजीलैंड और फिर आखिरी ग्रुप मुकाबला तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें