कहते हैं प्यार का कोई मजहब, जाति या समुदाय नहीं होता है। इसके कई उदाहरण हमें अपनी आप-पास की जिंदगी में देखने को मिलते हैं। इस समय जहां प्यार के त्योहार वैलेंटाइन डे के आगोश में दुनिया सराबोर है। वहीं आज हम आपको देश के उन नेताओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने धर्म और जाति के बंधनों को तोड़कर अपने प्यार को हासिल किया है। ऐसा करने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनकी यह लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है।
विज्ञापन
2 of 12
शहनवाज हुसैन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के प्यार की कहानी बड़ी मजेदार है। पहली बार दोनों की मुलाकात दिल्ली की डीटीसी बस में हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों की दोस्ती आठ साल तक चली और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी पत्नी का नाम रेणु है और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
3 of 12
दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह टीवी एंकर अमृता राय के करीब अपनी पहली पत्नी आशा की मौत के बाद आए थे। उनके इस रिश्ते के बारे में जब बच्चों को पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
4 of 12
पप्पू यादव
पप्पू यादव की लव स्टोरी सबसे हटकर है। एक मर्डर के मामले में जब वह जेल में सजा काट रहे थे, तब उन्हें रंजीता से प्यार हुआ था। रंजीता की एक झलक के लिए वह टेनिस कोर्ट पहुंच जाया करते थे जहां वह टेनिस खेलने के लिए आती थीं। यादव को अपने प्यार से शादी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसकी एक वजह रंजीता का सिख और पप्पू का हिंदू होना भी था। इतना ही नहीं एक बार पप्पू यादव ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
5 of 12
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की डिंपल रावत से मुलाकात इंजीनियरिंग के दिनों में हुई थी। उस समय अखिलेश 21 के तो डिंपल 17 साल की थीं। पहली ही मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी जो समय के साथ प्यार में बदल गई। परिवार वालों को मनाने में अखिलेश यादव को थोड़ी परेशानी हुई थी और इसके लिए उन्होंने अपनी दादी का सहारा लिया। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
6 of 12
शशि थरूर
सुनंदा पुष्कर कांग्रेस के नेता और पूर्व विदेश मामलों के राज्यमंत्री शशि थरूर की तीसरी पत्नी थीं। दोनों को ड्रीम कपल के तौर पर देखा जाता था। दोनों की पहली मुलाकात दुबई के एक होटल में हुई थी। जिसके चार महीने बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद ही सुनंदा पुष्कर दिल्ली के होटल में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
7 of 12
देवेंद्र फणनवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस और अमृता की शादी अरेंज थी जिसे उन्होंने सात फेरे लेने से पहले प्यार में बदल लिया था। अमृता ने देवेंद्र से कहा था कि वह साड़ी पहनकर चाय और पोहा लेकर नहीं आएंगी जैसा कि हर लड़की को करना पड़ता है जब उसे देखने के लिए लड़के वाले आते हैं। उनकी इस बात पर फणनवीस तैयार हो गए और दोनों ने एक दोस्त के घर पहली मुलाकात की। अमृता की बातें फणनवीस को भा गईं जो बाद में प्यार में बदल गईं। कुछ मुलाकातों और बातचीत के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।
8 of 12
वरुण गांधी
वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय यामिनी सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ा करती थीं। पहली ही मुलाकात में वरुण को यामिनी भा गई थीं। सात सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की थी।
9 of 12
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पहली ही नजर में नवजोत कौर सिद्धू से प्यार हो गया था। गर्मियों में उनके इंतजार में पूर्व क्रिकेटर घंटों उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। एक दिन नवजोत की नजर उनपर पड़ी की आखिर यह लड़का उनके घर के बाहर क्यों खड़ा रहता है। उन्हें अपनी पत्नी को दोस्त बनाने में काफी पापड़ बेलने पड़े थे। शादी करने से पहले मंत्री ने कुंडलियां मिलवाईं और जब पंडित ने ग्रीन सिग्नल दिया तब जाकर दोनों ने सात फेरे लिए।
10 of 12
बाबुल सुप्रीयो
बॉलीवुड के मशहूर गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने साल 2016 में एयरहोस्टेस रचना शर्मा से शादी की है। साल 2014 में कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट में बाबुल की मुलाकात रचना से हुई थी। कुछ देर बातचीत के बाद ही उन्होंने शर्मा से उनका नंबर मांगा था। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े और दो साल बाद शादी कर ली। रचना से पहले बाबुल की शादी रिया सुप्रियो से हुई थी।
11 of 12
सचिन पायलट
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से शादी की है। दोनों को लंदन में एक-दूसरे से प्यार हुआ था। उमर अब्दुल्ला का परिवार सचिन और सारा की शादी के खिलाफ था लेकिन दोनों ने एक-दूजे को अपना बनाने की ठान ली थी। दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। शुरुआत में फारूक इस शादी के खिलाफ थे लेकिन सचिन के सांसद बनते ही उन्होंने इस शादी को मान्यता दे दी।
मुख्तार अब्बास नकवी और सीमा की पहली मुलाकात इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। अलग-अलग धर्म का होने की वजह से दोनों के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी। आखिरकार दोनों 1983 में शादी के बंधन में बंधे।