फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Memes: 'हमारा टारगेट है, हम नहीं जीतेगा'; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बाद बने ये मजेदार मीम

Tue, 15 Aug 2023 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम बन रहे हैं। कई फैंस ने हार्दिक का मजाक बनाते हुए कहा कि वह जीतना नहीं चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया को रविवार, 13 अगस्त को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। आठ विकेट की शानदार जीत के साथ, वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 के अंतर से जीत ली। यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम किसी टी-20 सीरीज में तीन मैच हारी है। 
विज्ञापन


सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद टीम इंडिया बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर 20 ओवरों में केवल 165/9 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव (61) ने बल्ले के साथ शानदार पारी खेली, जबकि बाकी बल्लेबाज सीरीज के निर्णायक मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। जवाब में ब्रेंडन किंग (85*) और निकोलस पूरन (47) ने आक्रामक पारियां खेलकर वेस्टइंडीज को आसानी से जीत दिला दी। भारतीय गेंदबाजों का इस मैच में कोई प्लान नहीं था। कुलदीप को छोड़कर अधिकतर भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए। कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में सिर्फ 18 रन खर्चे।

वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 171/2 का स्कोर बनाया और आठ विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पेल रहे। फैंस ने रविवार को सीरीज के अंतिम टी20 मैच का लुत्फ उठाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मीम शेयर किए हैं और हार्दिक पांड्या का जमकर मजाक बनाया है।
विज्ञापन


यहां कुछ बेहतरीन दिखाए जा रहे हैं
 
 
 
 

 

. - फोटो : सोशल मीडिया

 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें