टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। पहले टेस्ट मैच में विराट सेना ने शानदार जीत दर्ज की और अब सीरीज में 1-0 से आगे। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से किंगस्टन में खेला जाएगा। इस बीच मिले खाली समय में टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ कैरेबियन जमीन की लुत्फ उठा रहे हैं। भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री एंटीगा के कोको बे बीच पर समय बिताने के लिए गए और वहां की एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ भारतीय कोच ने कैप्शन दिया कि गर्म, गर्म, गर्म, यह समय जूस का है,कोको बे बीच बहुत ही खूबसूरत है। शास्त्री के तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया के ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर दिया। आइए दिखाते हैं आपको कुछ मदेजार कॉमेंट्स।