फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका में मिला टीम इंडिया को नया सितारा

Wed, 21 Aug 2013 12:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले युवा खिलाड़ियों को तलाशने में जुटी टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। उसे एक और शानदार तेज गेंदबाज मिल गया है, जो अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए उन्हीं की जमीन पर सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन

 
तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे तेजी से उभरते युवा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल ऐसा नाम है, जिन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ईश्वर अभी भारत-ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को खत्म हुए चार दिवसीय पहले गैर-आधिकारिक टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने ढाया कहर, भारत ने द. अफ्रीका को रौंदा
पहली पारी में उन्होंने 46 रन देकर चार विकेट और दूसरी पारी में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर भारतीय टीम की जीत की राह तैयार की। चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई में भारत-ए ने यह मैच एक पारी और 13 रन से जीत लिया।

24 साल का यह तेज गेंदबाज मध्य प्रदेश का सबसे सफल गेंदबाज है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल पिच पर जिस तरह से गेंदबाजी की है, उससे टीम इंडिया में एंट्री के लिए दस्तक दे दी है।

ईश्वर के शानदार प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश टीम के कोच मुकेश साहनी भी बहुत खुश हैं। पिछले साल रणजी क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज रहे ईश्वर को आईपीएल 6 में पुणे वॉरियर्स के लिए टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन


टीम इंडिया नवंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें