फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बीच आई बुरी खबर, भारतीय टीम पर लगा 20 फीसदी जुर्माना, जानें वजह

Sun, 24 Jul 2022 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि टीम इंडिया ने पहले वनडे में निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। इसी वजह से टीम इंडिया को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम फिलहाल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेल रही है। दूसरे मुकाबले के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। आईसीसी ने पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि टीम इंडिया ने पहले वनडे में निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। इसी वजह से टीम इंडिया को सजा सुनाई गई। आईसीसी ने कहा- आचार संहित के नियम 2.22 के मुताबिक, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर की देरी के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। 

आईसीसी ने कहा कि कप्तान शिखर धवन ने गलती स्वीकार कर ली है और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली है। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर जोए विलसन और लेसली रीफर, थर्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने लगाए। 

बात करें पहले वनडे की तो टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम ने मैच तो जीता, लेकिन सिर्फ तीन रन से जीत हासिल की। एक तरफ जहां बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को आसानी से हराया था, वहीं टीम इंडिया को मुश्किल जीत मिल रही है। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 308/7 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 305 रन बनाए। 
विज्ञापन

मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया था। वहीं, कप्तान धवन ने 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कायेल मेयर्स ने 75 रन, शामराह ब्रूक्स ने 46 रन और ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा आखिर में अकील हुसैन ने नाबाद 32 रन और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें