फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की इस लड़की से भुवनेश्वर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

Fri, 06 Oct 2017 01:03 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ की रहने वाली नूपुर नागर से सगाई कर ली है। इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। भुवनेश्वर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एक खास और बहुत ही भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा है। भुवनेश्वर ने लिखा, 'पीछे रिवाइंड करने पर अच्छी यादें दिखीं, जिसने मुझे आगे बढ़ने और शानदार भविष्य के बारे में सपना देखने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन

  Rewinding and going back to the happy memories, inspires me to fast forward and dream about the amazing future that lies ahead..💍👫💍 pic.twitter.com/rpCImbxchc — Bhuvneshwar Kumar (@BhuviOfficial) October 5, 2017
पढ़ें-- भुवनेश्वर की लव स्टोरी... बचपन के प्यार नूपुर से इस महीने में होगी शादी

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एक लड़की के साथ डिनर डेट पर बैठे हैं। और साथ में उन्होंने एक कैप्शन देकर लिखा था कि यह उनकी बैटर हाफ है। मगर अब खबर आ रही हैं कि उन्होंने नूपुर नागर ले सगाई कर ली है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

  हालांकि भुवनेश्वर की तरफ से अभी कोई इस तरह का स्टेटमेंट नहीं आया था। मगर अब उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो डालते हुए इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने नूपुर के साथ सगाई कर ली है।

खबरों के मुताबिक सगाई की रस्म नोएडा के अंदर दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। भुवनेश्वर और उनकी मंगेतर नूपुर ने एक साधारण से कार्यक्रम में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। बता दें कि नूपुर मेरठ की रहने वाली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें