भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया है। उनका मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का चुनाव में पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
उनके मुताबिक आनंदीबेन गुजरात का बड़ा राजनीतिक चेहरा है, जो चुनाव में पार्टी को जीत दिला सकता है। उन्होंने कहा कि आनंदीबेन पटेल को अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में बतौर सीएम उम्मीदवार उतारती है, तो इससे चुनाव में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सकती है।
पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: आसान नहीं होंगी BJP की राहें, इन परेशानियों से पाना होगा पार
बता दें कि चुनाव दिसंबर में होने है और सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजराज गौरव यात्रा को लेकर गुजरात दौरे पर थे। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात पहुंचे और तीन दिवसीय दौरे पर रहे।
राहुल ने सौराष्ट्र के द्वारका से अपने चुनावी कैंपेन का बिगुल फूंका था। राहुल ने द्वारकाधीश के दर्शन करके द्वारका से ही जामनगर तक रोड शो भी किया।