टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय तारीख पर शुरू नहीं होगा। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 4 टेस्ट, 5 वन-डे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलना है। प्रोटियाज टीम को उम्मीद थी कि टीम इंडिया बॉक्सिंग-डे और फिर न्यू ईयर पर होने वाला टेस्ट मैच जरुर खेलेगी। मगर अब इसके होने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया को अपनी जमीन पर श्रीलंका की मेजबानी करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे की तारीख आगे बढ़ाने की बात उठी है।
ये भी पढ़ें : IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आयोजन करना है। यह सीरीज 24 दिसंबर को खत्म होगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बॉक्सिंग-डे और न्यू ईयर टेस्ट खेलना मुश्किल लग रहा है।'