फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: तमीम इकबाल ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जमकर सराहा, तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें

Fri, 20 Sep 2024 10:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली। तमीम ने कहा कि बुमराह के पास कौशल है, लेकिन अपने दिमाग का अच्छे प्रभाव से उपयोग करने की क्षमता उन्हें बाकियों से अलग दिखने में मदद करती है।
विज्ञापन
बुमराह और रोहित - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमीम इकबाल ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की है। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटकर बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेल दिया। बुमराह ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए और वह ऐसा करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने। 
विज्ञापन



 

बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली। तमीम ने कहा कि बुमराह के पास कौशल है, लेकिन अपने दिमाग का अच्छे प्रभाव से उपयोग करने की क्षमता उन्हें बाकियों से अलग दिखने में मदद करती है। 

तमीम ने कहा, बुमराह के पास अविश्वसनीय कौशल हैं, लेकिन उनके पास दिमाग भी है। आपके पास बहुत सारे कौशल हो सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास दिमाग नहीं है, तो आप बुमराह की तरह सफल नहीं होंगे। इसलिए यह दोनों संयोजन घातक हैं और दुनिया इसे ही देख रही है। बुमराह अद्भुत हैं। सिर्फ भारत में ही लोग उनके एक्शन को कॉपी नहीं कर रहे बल्कि दुनियाभर में ऐसा हो रहा है। बुमराह का विश्व क्रिकेट में इस तरह का प्रभाव है। 
विज्ञापन

तमीम ने मुंबई इंडियंस को दिया श्रेय
तमीम ने बुमराह को अपनी छाप छोड़ने के लिए आईपीएल जैसे बड़ा मंच प्रदान करने के लिए मुंबई इंडियंस को श्रेय दिया। बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था और जब से उन्होंने विराट कोहली का विकेट लिया, फिर पीछे मुढ़कर नहीं देखा। तमीम ने कहा, बुमराह की खोज के लिए काफी श्रेय मुंबई इंडियंस को दिया जाना चाहिए। मुंबई ने बुमराह को ऐसा प्लेटफॉर्म दिया जहां दुनिया उनका कौशल देख सकती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें