फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शतकों ने पाक की जीत की उम्मीदों पर पानी डाला

Fri, 01 May 2015 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे सीरीज में लगातार 3 और फिर ट्वंटी-20 क्रिकेट में बांग्लादेश के हाथों हारने के बाद पाकिस्तान के पास मौका था कि वह टेस्ट मैच में हराकर पिछली हार का बदला चुकता कर ले लेकिन अब यह भी होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने अपने ओपनर मोहम्मद हफीज के 224 रनों की खेली गई दोहरे शतकीय पारी की बदौलत 628 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और पहली पारी में मेजबान टीम के बनाए 332 रनों के जवाब 296 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। पाक ने जिस तरह से पहली पारी में खेल दिखाया उससे यही लगा कि मेहमान टीम लगातार हार के सलिसिले को यहीं पर खत्म कर लेगी।

खुलना में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 273 रन बना लिए हैं। उसके दोनों ओपनरों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की मैच में वापसी कराई और महज 2 सत्र में तेजी से रन बटोरते हुए न सिर्फ अपने-अपने शतक ठोंक दिए बल्कि पौने तीन सौ रन भी बना दिए। 2 मई मैच का अंतिम दिन है और बांग्लादेश अभी पहली पारी के आधार पर 23 रन पिछड़ा हुआ है जबकि उसके पास सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


साथ ही तीसरे दिन संघर्ष करने वाली बांग्ला टीम के बल्लेबाजों ने चौथे दिन कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन

बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी ने बनाए कई रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में अब तक के अपने शानदार प्रदर्शन के दौर में बांग्लादेश एक बार फिर लाजवाब खेल दिखा रही है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जब पा‌किस्तान ने 5 विकेट पर 537 रन बना लिए थे तो लग रहा था कि बांग्लादेश यह मैच हार सकता है।

लेकिन चौथे दिन बांग्ला गेंदबाजों ने पाक की टीम को 628 रनों पर आउट कर दिया। हालांकि बावजूद इसके पाक को मेजबान टीम पर 296 रनों की बढ़त हासिल हो गई थी। तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके।

बांग्लादेश ने लंच से थोड़ी देर पहले अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक कोई झटका नहीं लगने ‌दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों तमीम इकबाल ( नाबाद 138) और इमरुल कायेस ( नाबाद 132) की सलामी जोड़ी ने पाक के आक्रमण को फीका करते हुए जानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

दोनों बल्लेबाजों ने लंच के बाद टी-ब्रेक तक एक सत्र में 142 रन जोड़ लिए। इसके बाद खेल के अंतिम सत्र में दोनों ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने के साथ-साथ अपने-अपने शतक भी पूरे कर लिए। तमीम के करियर का यह सातवां शतक है। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अशरफुल के नाम था जिन्होंने 6 शतक लगाए थे। जबकि इमरुल का यह तीसरा शतक है।

इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 273 रनों की अविजित साझेदारी की जो उनकी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस जोड़ी ने 2013 में श्रीलंका के गाले में श्रीलंका के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए अशरफुल और मुशफिकर रहीम ने 267 रनों की साझेदारी की थी। इससे पहले इस जोड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चटगांव में 224 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई थी।

इस मैदान पर गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसना पड़ रहा है क्योंकि अब तक 4 दिन के खेल में 1233 रन बन चुके हैं और सिर्फ 20 विकेट ही गिरे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें