फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: आर्मी के साथ पाक टीम का ट्रेनिंग करते वीडियो आया सामने, हाथों में पत्थर उठा चढ़ रहे पहाड़

Sat, 06 Apr 2024 04:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खत्म होने के बाद घोषणा की थी कि टीम के खिलाड़ी एबटाबाद स्थित आर्मी स्कूल ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग करेंगे। इस ट्रेनिंग के लिए कुल 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया था और पिछले दो सप्ताह से ये खिलाड़ी पाकिस्तानी सेना के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप को देखते हुए देश की सेना के साथ अभ्यास करने का फैसला किया था। कुछ सप्ताह पहले ही इसकी घोषणा की गई थी कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले फिटनेस में सुधार लाने के लिए सेना के साथ ट्रेनिंग करेगी। अब टीम का सेना के साथ ट्रेनिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें ये खिलाड़ी हाथों में पत्थर उठाकर पहाड़ चढ़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के लिए हुआ था 29 खिलाड़ियों का चयन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खत्म होने के बाद घोषणा की थी कि टीम के खिलाड़ी एबटाबाद स्थित आर्मी स्कूल ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग करेंगे। इस ट्रेनिंग के लिए कुल 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया था और पिछले दो सप्ताह से ये खिलाड़ी पाकिस्तानी सेना के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्रेनिंग का वीडियो
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का सेना के साथ अभ्यास करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथों में स्नाइपर शूटिंग के गुर सीख रहा है, जबकि कुछ खिलाड़ी अन्य लोगों को पीठ पर उठाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ी हाथों में पत्थर उठाकर पहाड़ चढ़ते भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन






पाकिस्तानी टीम में चल रहा है विवाद
पाकिस्तानी टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और हाल ही में पीसीबी ने शाहीन शाह अफरीदी को टी20 प्रारूप के कप्तानी पद से हटा दिया था। उनकी जगह एक बार फिर बाबर आजम को कमान सौंपी गई थी। इसके बाद शाहीन नाराज बताए जा रहे थे। शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। पाकिस्तान का पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिस कारण बाबर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। तेज गेंदबाज शाहीन को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। शाहीन का कप्तान के रूप में पहला दौरा न्यूजीलैंड का था जहां पाकिस्तानी टीम को कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी शाहीन की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स टीम का प्रदर्शन खराब रहा और उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रही थी। 

मिस्बाह ने भी उठाए सवाल
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का कप्तानी परिवर्तन को लेकर अलग रवैया है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकते हैं। मिस्बाह ने कहा, राष्ट्रीय टीम का कप्तान बदलने की प्रक्रिया सही नहीं है जिससे खिलाड़ी प्रभावित हो सकते हैं। बाबर आजम और शाहीन अफरीदी दोनों ही स्टार हैं और हमारी शुभकामनाएं टीम के साथ हैं कि वे अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें