टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान अगले हफ्ते होगा। सूत्रों ने इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी। सूत्रों ने एजेंसी से बातचीत में कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक के साथ की जाएगी। सूत्रों ने कहा, 'चौथा टेस्ट समाप्त होने के बाद टी 20 विश्व कप टीम का चयन किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन यह शुक्रवार तक होगा क्योंकि आईसीसी ने इसके लिए अंतिम तारीख 10 सितंबर रखी है।' बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमों के बाच चौथा टेस्ट द ओवल में दो सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद ही टीम के चयन पर विचार होगा।
| तारीख | बनाम | स्थान |
| 24 अक्तूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई |
| 31 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | दुबई |
| 3 नवंबर | भारत बनाम अफगानिस्तान | अबू धाबी |
| 5 नवंबर | भारत बनाम ग्रुप बी के विजेता | दुबई |
| 8 नवंब | भारत बनाम ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम | दुबई |