फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : खिताबी जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने आलोचकों को दिया जवाब, कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 30 Jun 2024 02:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक इससे पहले दो सीजन तक गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे थे, लेकिन हार्दिक को कमान सौंपने से रोहित के फैंस काफी नाराज हुए और उन्होंने हार्दिक पर अपने गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अनुभव आईपीएल 2024 में अच्छा नहीं रहा था। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर उनकी नाकामी के बाद प्रशंसकों ने उन्हें निशाने पर लिया था। यहां तक कि मैदान पर उनकी जमकर हूटिंग भी की गई थी। हालांकि हार्दिक का कहना है कि वह ऐसे लोगों से बिल्कुल भी गिला नहीं है जो उन्हें एक प्रतिशत भी नहीं जानते। 
विज्ञापन

रोहित को कप्तानी से हटाने पर नाराज थे फैंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक इससे पहले दो सीजन तक गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे थे, लेकिन हार्दिक को कमान सौंपने से रोहित के फैंस काफी नाराज हुए और उन्होंने हार्दिक पर अपने गुस्सा निकाला। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा और टीम 10वें स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सका था और बतौर कप्तान हार्दिक पर काफी सवाल खड़े किए थे। लेकिन टी20 विश्व कप फाइनल में हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बदं कर दिया। हार्दिक ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिए।

'शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए'
हार्दिक ने कहा, मैं गरिमा में विश्वास करता हूं। जो लोग मुझे एक प्रतिशत भी नहीं जानते, उन्होंने इतना कुछ कहा। लोगों ने बोला लेकिन कोई बात नहीं। मेरा हमेशा मानना है कि शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए, हालात जवाब दे देते हैं। खराब समय हमेशा नहीं रहता। गरिमा बनाए रखना जरूरी है, चाहे आप जीतें या हारें। प्रशंसकों और सभी को शालीनता से रहना सीखना होगा। हमें बेहतर आचरण रखना चाहिए। मुझे यकीन है कि अब वे ही लोग खुश होंगे।

उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे मजा आ रहा था। बहुत कम लोगों को ऐसे जिंदगी बदलने वाले मौके मिलते हैं। यह दांव उलटा भी पड़ सकता था लेकिन मैं आधा भरा गिलास देखता हूं, आधा खाली नहीं। मैं दबाव नहीं ले रहा था और अपने कौशल पर भरोसा था। यह पल हमारी किस्मत में लिखा था।
विज्ञापन

अगला टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में है और हार्दिक कप्तान हो सकते हैं, लेकिन वह इतने आगे की नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, 2026 में काफी समय है। मैं रोहित और विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज जो इस जीत के हकदार थे। उनके साथ इस प्रारूप में खेलने में मजा आया। उनकी कमी खलेगी लेकिन इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें