फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने पर गुयाना में खेलेगा भारत, इस वजह से लिया गया फैसला, जानें

Tue, 14 May 2024 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहला सेमीफाइनल 26 जून को त्रिनिदाद में खेले जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में दिन में खेला जाना है। भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए भारत का सेमीफाइनल गुयाना के समयानुसार दिन में रखा गया है। 
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अगर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मुकाबला 27 जून को गुयाना में होगा। यहां दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की शर्तों के मुताबिक, आईसीसी ने विश्व कप में रिजर्व-डे सिर्फ फाइनल के लिए रखा है, जो 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल 26 जून को त्रिनिदाद में खेले जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में दिन में खेला जाना है। भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए भारत का सेमीफाइनल गुयाना के समयानुसार दिन में रखा गया है। भारतीय टीवी दर्शकों के अनुकूल यह समय होगा। दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा।

दूसरे सेमीफाइनल के मौसम से प्रभावित होने की स्थिति में 250 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय दो दिन तक लागू रहेगा। 60 मिनट खेल के बाद और 190 मिनट अगले दो दिन तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप का आगाज एक जून से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नवनिर्मित स्टेडियम नसऊ कांउटी में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया नौ जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम से भिड़ेगी। भारत लीग स्टेज में अपने आखिरी दो मैच यूएसए और कनाडा के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें