भारत अगर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मुकाबला 27 जून को गुयाना में होगा। यहां दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की शर्तों के मुताबिक, आईसीसी ने विश्व कप में रिजर्व-डे सिर्फ फाइनल के लिए रखा है, जो 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल 26 जून को त्रिनिदाद में खेले जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में दिन में खेला जाना है। भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए भारत का सेमीफाइनल गुयाना के समयानुसार दिन में रखा गया है। भारतीय टीवी दर्शकों के अनुकूल यह समय होगा। दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा।
दूसरे सेमीफाइनल के मौसम से प्रभावित होने की स्थिति में 250 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय दो दिन तक लागू रहेगा। 60 मिनट खेल के बाद और 190 मिनट अगले दो दिन तक लागू रहेंगे।
टी20 विश्व कप का आगाज एक जून से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नवनिर्मित स्टेडियम नसऊ कांउटी में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया नौ जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम से भिड़ेगी। भारत लीग स्टेज में अपने आखिरी दो मैच यूएसए और कनाडा के खिलाफ खेलेगा।