फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : 'मुझसे 1000 गुना बेहतर हैं बुमराह', इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाज की जमकर सराहना की

Thu, 27 Jun 2024 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल के वर्षों में दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में बुमराह की गिनती हो रही है। बुमराह से कई दिग्गज खिलाड़ी प्रभावित हैं। बुमराह अब तक इस टूर्नामेंट में 11 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हाल के वर्षों में दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में उनकी गिनती हो रही है। बुमराह से कई दिग्गज खिलाड़ी प्रभावित हैं। बुमराह अब तक इस टूर्नामेंट में 11 विकेट ले चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी बुमराह की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने इस तेज गेंदबाज के लिए बड़ी बात कही। 
विज्ञापन

कपिल ने बुमराह को सराहा
कपिल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के दिए साक्षात्कार में कहा,  'बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं। ये युवा लड़के हमसे कहीं बेहतर हैं। हमारे पास अधिक अनुभव था। वे बेहतर हैं। वे बहुत अच्छे हैं। उत्कृष्ट हैं। वे अधिक फिट हैं। वे बहुत अधिक मेहनती हैं। वे शानदार हैं।' उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि टीम ट्रॉफी जीतेगी। भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा,  टीम को मेरी शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी, जिस तरह से खेल रहे हैं, वैसे ही खेलते रहेंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए कि उनका दिन खराब हो और वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं। वे अच्छा खेल रहे हैं और अपने खेल का लुत्फ उठा रहे है। उन्हें सलाम। मैं उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ उनकी खुशी के लिए दुआ करता हूं। 

कपिल ने बताया कि 1983 विश्व कप विजेता टीम में वह प्रदर्शन करने वाले अकेले खिलाड़ी नहीं थे। उन्होंने कहा,  रोजर बिन्नी, मोहिंदर अमरनाथ, कीर्ति आजाद, यशपाल शर्मा सभी ने मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया था। आप अगर एक खिलाड़ी पर निर्भर रहना शुरू कर देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अधिक बार टूर्नामेंट नहीं जीत पाएंगे। 
विज्ञापन

'हर किसी को निभानी होगी भूमिका'
कपिल ने कहा, हम केवल रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या या कुलदीप यादव के बारे में ही क्यों बात करें? हर किसी को भूमिका निभानी है। उनका काम टूर्नामेंट जीतना है। एक मैच जीतने के लिए किसी एक खिलाड़ी का प्रदर्शन मायने रख सकता है, लेकिन एक टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा। अगर हम बुमराह या अर्शदीप पर ही निर्भर रहेंगे, तो हमारे लिए जीत दर्ज करना मुश्किल होगा। हमें टीम के बारे में बात करनी चाहिए। यह आपको किसी एक खिलाड़ी के बजाय बेहतर परिप्रेक्ष्य देता है। हो सकता कि कोई मुख्य खिलाड़ी हो लेकिन विश्व कप जीतने के लिए हर किसी को योगदान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें