दक्षिण अफ्रीका के लिए यह अच्छा है कि दूसरे सत्र में होने वाले मुकाबले में यह पता रहेगा कि उसे इंग्लैंड के लिए क्या कुछ किए जाने की जरूरत है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में खेल चुके होंगे।
चार जीत के साथ इंग्लैंड का विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय है। शनिवार को इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम का सामना ‘हाईवोल्टेज’ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से होना है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की रनरेट + 3.183 है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के चार मैचों में छह अंक हैं। इस ग्रुप से दूसरी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी रेस है। ऑस्ट्रेलिया की टीम रनरेट में दक्षिण अफ्रीका से आगे है, हालांकि दोनों टीमों के एकसमान छह अंक हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह अच्छा है कि दूसरे सत्र में होने वाले मुकाबले में यह पता रहेगा कि उसे इंग्लैंड के लिए क्या कुछ किए जाने की जरूरत है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में खेल चुके होंगे। दक्षिण अफ्रीका को निश्चित रूप से बड़ी जीत की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विंडीज के खिलाफ आज हार से बचना होगा ऑस्ट्रेलिया को
बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अभियान पटरी पर लौट आया है और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें शनिवार को सुपर 12 चरण के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार से बचना होगा। (मैच : दोपहर 3.30 बजे से)